होम बिजली देने को लेकर सीएम योगी का आदेश, फ्री में कनेक्शन दिलाएगी सरकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 30, 2022 11:14 PM

बिजली देने को लेकर सीएम योगी का आदेश, फ्री में कनेक्शन दिलाएगी सरकार

बिजली देने को लेकर सीएम योगी का आदेश, फ्री में कनेक्शन दिलाएगी सरकार

बिजली देने को लेकर सीएम योगी का आदेश, फ्री में कनेक्शन दिलाएगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन से प्रदेश में नवनिर्मित 12 विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण और पांच उपकेंद्रों का शिलान्यास किया। इन उपकेंद्रों की लागत 2723.20 करोड़ रुपये है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले बिजली पाने में सिर्फ चार जिले वीआईपी हुआ करते थे। हमने हर गांव और हर शहर को रोस्टर के मुताबिक बिजली देने की व्यवस्था की है।


बिजली आपूर्ति के घंटों में बड़ा इजाफा किया जा चुका है। इस क्षेत्र में प्रदेश के हर जिले और हर गांव को प्रदेश सरकार वीआईपी बनाएगी। बचे हुए मजरों और घरों तक बिजली पहुंचाने का काम प्राधमिकता के आधार पर किया जाएगा। बटन दबाकर ऑनलाइन विद्युत उपकेंद्रों का उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी ने पांच वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है। 1.43 करोड़ परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन दिया गया है।  

ऊर्जा विभाग को आत्मनिर्भर बनाएं

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, उसे तय समय में पूरा करें ताकि संबंधित क्षेत्र के लोगों को इन उपकेंद्रों का लाभ जल्द मिल सके। बिलिंग और राजस्व कलेक्शन बढ़ाकर ऊर्जा विभाग को आत्मनिर्भर बनाने का काम करें। राज्य में इतनी बिजली पैदा करें कि हमें बिजली के लिए कहीं और हाथ न फैलाना पड़े बिना भेदभाव सबको बिजली देने का काम करें। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि पिछले छह दिनों से देश व प्रदेश में बिजली महोत्सव मनाया जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)