होम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से फोन पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई
रंगदारी ना देने पर फोन करने वाले ने पति समेत पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा को फोन पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगने वाले नें खुद को तिहाड़ जेल में बंदर नीरज भवानी बताया है। रंगदारी ना देने पर फोन करने वाले ने पति समेत पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी है। रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा के ससुर राममूर्ति सिंह वर्मा समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। थाना सदर बाजार क्षेत्र के इंदिरापुरम में रहने वाली पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा के फोन पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगने वाला शख्स उनके मोबाइल फोन पर लगातार धमकी दे रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा के पति राजेश वर्मा ददरौल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे हैं। इसके अलावा उनके ससुर समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। धमकी देने वाले ने अपना नाम नीरज भवानी बताया है और खुद को तिहाड़ जेल में बंद बताया है। धमकी देने वाले ने अकाउंट में 10 लाख रुपये ट्रांसफर करने की बात कही है। पैसा ना देने पर उनके पति राजेश वर्मा और उनके परिवार की हत्या की धमकी मिलने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।