होम महाभारत काल में पांडवों द्वारा निर्माण कराए गए प्राचीन तिकोला देवी मंदिर में 30 साल बाद पुलिस ने पकड़ा जुआं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Jul 14, 2022 11:44 PM

महाभारत काल में पांडवों द्वारा निर्माण कराए गए प्राचीन तिकोला देवी मंदिर में 30 साल बाद पुलिस ने पकड़ा जुआं

शाहजहांपुर में वर्षो पुरानी परंपरा के तहत जुआं खेलने की एक ऐसी जगह है जहाँ पिछले तीन दशकों से थाना पुलिस से लेकर बड़े बड़े अधिकारी भी जाने की हिम्मत नही जुटा पाये

महाभारत काल में पांडवों द्वारा निर्माण कराए गए प्राचीन  तिकोला देवी मंदिर में 30 साल बाद पुलिस ने पकड़ा  जुआं

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) ताश के पत्तो के खेल से हर कोई वाकिफ़ है।कुछ लोग त्यौहार पर इसे खेलते हैं और कुछ लोग इसके आदी हो जाते हैं। इस जुएं को खेलने के लिए हर कोई पुलिस से बचना चाहता है। क्योंकि कानून की नजर में यह अपराध है।अब हम आपको ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो शायद शाहजहांपुर के अलावा अन्य जिलों के लोगो को नही पता है। वैसे तो पुलिस हर आपराधिक घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँचकर कार्यवाही करती हैं।

लेकिन शाहजहांपुर में वर्षो पुरानी परंपरा के तहत जुआं खेलने की एक ऐसी जगह है जहाँ पिछले तीन दशकों से थाना पुलिस से लेकर बड़े बड़े अधिकारी भी जाने की हिम्मत नही जुटा पाये। बात हो रही है जलालाबाद स्थित तिकोला देवी मंदिर की। बताया जाता है कि महाभारत काल में इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने कराया था। अज्ञातवास के दौरान पांडव इस मन्दिर में रुके थे और उन्होने यहाँ पर टाईम पास करने के लिए जुआं खेला था। तब से प्रतीक के रूप में इस मन्दिर में जुआ खेलने की परंपरा निरंतर जारी है। जनपद से लेकर गैर जनपद के लोग भी यहाँ जुआ खेलने आते हैं। पुलिस को ये बात पता है कि यहां मन्दिर पर खुले आम जुआं होता है लेकिन आज तक पुलिस ने यहां का जुआं नही पकड़ा क्युंकि यहां जुआं खेलना एक मान्यता बन गई है।आज पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देश पर जलालाबाद पुलिस ने भारी फोर्स के साथ यहां छापेमारी कर 2 लाख रुपए नगद ,80बीयर की केन ,40 पौव्वे देशी शराब और 40 लीटर कच्ची शराब ,एक कार,15 फोन और 7 लाइसेंसी असलाह के साथ 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि यह सबसे पुराना मंदिर है। यहाँ कोई भी आये और पूजापाठ करे। लेकिन आस्था की आड़ में जुआं खेलना और आपराधिक लोगो का जमावड़ा लगना कानून का उल्लंघन है। इसीलिये ये कार्यवाही की गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)