होम द्रौपदी मुर्मू का विरोध ठीक नहीं, कांग्रेस नेता की पार्टी को सलाह; याद दिलाया इतिहास

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 14, 2022 09:16 PM

द्रौपदी मुर्मू का विरोध ठीक नहीं, कांग्रेस नेता की पार्टी को सलाह; याद दिलाया इतिहास

द्रौपदी मुर्मू का विरोध ठीक नहीं, कांग्रेस नेता की पार्टी को सलाह; याद दिलाया इतिहास

द्रौपदी मुर्मू का विरोध ठीक नहीं, कांग्रेस नेता की पार्टी को सलाह; याद दिलाया इतिहास

विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हा का समर्थन वापस लेने की अपील कांग्रेस के सीनियर नेता ने पार्टी से की है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए कहा है कि उसे द्रौपदी मुर्मू के विरोध पर पुनर्विचार करना चाहिए। प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया,' पं. मोतीलाल नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित वंचित और आदिवासियों के साथ खड़ी रही है। राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है। पार्टी हाई कमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

 

यही नहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने यशवंत सिन्हा से मुलाकात की जो तस्वीरें ट्वीट की थीं, उन्हें रीट्वीट करते हुए भी प्रमोद कृष्णम ने चुभने वाला ट्वीट किया था। प्रमोद कृष्णम ने लिखा था,  'ये  नौबत आ गई अब, किसी कांग्रेसी को ही लड़ा देते।' प्रमोद कृष्णम के ट्वीट पर अब तक किसी कांग्रेस नेता का रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस पर उन्हें तीखा हमला झेलना पड़ सकता है। इससे पहले कन्हैयालाल हत्याकांड में भी उन्होंने राजस्थान की पुलिस पर सवाल उठा दिए थे। अपनी ही सरकार को घेरने पर उन्हें कांग्रेस नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)