होम चीन से आजादी नहीं मांग रहा हूं, जम्मू पहुंचे दलाई लामा का चीनी कट्टरपंथियों पर हमला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 14, 2022 09:38 PM

चीन से आजादी नहीं मांग रहा हूं, जम्मू पहुंचे दलाई लामा का चीनी कट्टरपंथियों पर हमला

चीन से आजादी नहीं मांग रहा हूं, जम्मू पहुंचे दलाई लामा का चीनी कट्टरपंथियों पर हमला

चीन से आजादी नहीं मांग रहा हूं, जम्मू पहुंचे दलाई लामा का चीनी कट्टरपंथियों पर हमला

जम्मू दौरे पर पहुंचे तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा कि वे चीन से आजादी नहीं बल्कि उसके अंदर ही तिब्बत के लिए स्वायत्तता की मांग रहे हैं। हाल ही में अपना 87वां जन्मदिन मनाने वाले दलाई लामा ने कहा कि कुछ चीनी लोग उन्हें अलगाववादी मानते हैं। दलाई लामा ने कहा, "कुछ चीनी कट्टरपंथी मुझे अलगाववादी और प्रतिक्रियावादी मानते हैं, इसलिए हमेशा मेरी आलोचना करते हैं। लेकिन अब अधिक से अधिक चीनियों ने महसूस किया है कि दलाई लामा स्वतंत्रता की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि चीन के अंदर ही सार्थक स्वायत्तता और तिब्बती बौद्ध संस्कृति का संरक्षण चाहते हैं।"
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु ने आगे कहा कि अधिक से अधिक चीनी तिब्बती बौद्ध धर्म के बारे में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, "कुछ चीनी विद्वानों ने महसूस किया है कि तिब्बती बौद्ध धर्म वास्तव में ज्ञान और परंपरा से भरा है और एक बहुत ही वैज्ञानिक धर्म है।" 2018 में, दलाई लामा ने वाशिंगटन डीसी स्थित इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत (ICT) को एक वीडियो संदेश में कहा था कि वे 1974 के बाद से चीन से स्वतंत्रता की मांग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सुलह हो जाए तो चीन और तिब्बत को पारस्परिक लाभ हो सकता है। 
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)