होम सिरफिरे युवक का घर में घुस कर मां बेटी पर हमला,सिरफिरा युवक बेटी को कुरान पढ़ाने घर पर आता था

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Jun 18, 2022 02:10 PM

सिरफिरे युवक का घर में घुस कर मां बेटी पर हमला,सिरफिरा युवक बेटी को कुरान पढ़ाने घर पर आता था

शुक्रवार को साइमा अपने घर में नमाज पढ़ रही थी। तभी पड़ोस के रहने बाला दाऊद ने घर में घुस कर धारदार हथियार से साइमा की हत्या कर दी

सिरफिरे युवक का घर में घुस कर मां बेटी पर हमला,सिरफिरा युवक बेटी को कुरान पढ़ाने घर पर आता था

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) यूपी के शाहजहांपुर में एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर मां बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमे मां की मौके पर ही मौत गई। जबकि

बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस ने घायल बेटी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहा उसकी हालत गंभीर बनी है।सिरफिरा युवक घायल बेटी को कुरान पढ़ने घर पर आता था। फिलाल सिरफिरा युवक हमला करने के बाद घर में ताला डाल कर फरार हो गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

 

घटना रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के फत्तेपूर रेती की है। जहां शुक्रवार को साइमा अपने घर में नमाज पढ़ रही थी। तभी पड़ोस के रहने बाला दाऊद ने घर में घुस कर धारदार हथियार से साइमा की हत्या कर दी।और उसकी बेटी इल्मा को घायल कर दिया। घर में घुस कर की गई हत्या की खबर सुनकर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच कर मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की।मृतक साइमा के पति फहीम अहमद ने बताया कि दाऊद मेरी बेटी इल्मा को कुरान-ए पाक पढ़ाने घर आता था और मेरी बेटी को परेशान करता था ।उससे कहता था की फोन पर बात करे।जब सब बाते बेटी इल्मा ने घर बालो को बता दी तभी से दाऊद को पढ़ाने के लिए मना कर दिया। दाऊद इसी बात को लेकर रंजिश मानता था। आज दाऊद ने देखा कि घर में सिर्फ मां बेटी है तभी दाऊद गड़ासा लेकर घर में घुसा तब साइमा नमाज पढ़ रही थी तभी उसने गड़ासे से कई बार किए साइमा की मौके पर ही मौत हो गई।बही बेटी इल्मा कमरे में सो रही थी तभी उसके सिर पर भी कई बार कर उसे घायल कर दिया। फिलाल इल्मा की हालत नाजुक होने के कारण इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)