होम अग्निपथ का बिहार में विरोध, यूपी आने वाली कई ट्रेनों पर असर, रोक-रोककर चलाया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 16, 2022 09:56 PM

अग्निपथ का बिहार में विरोध, यूपी आने वाली कई ट्रेनों पर असर, रोक-रोककर चलाया

अग्निपथ का बिहार में विरोध, यूपी आने वाली कई ट्रेनों पर असर, रोक-रोककर चलाया

अग्निपथ का बिहार में विरोध, यूपी आने वाली कई ट्रेनों पर असर, रोक-रोककर चलाया

सेना में चार साल की अस्थायी भर्ती के फैसले यानी अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में उग्र विरोध हो रहा है। युवाओं ने हावड़ा रूट पर  बिहार के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया। इसका हावड़ा रूट की ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर पड़ा है।  


हावड़ा-दिल्ली रूट की ट्रेनों पर भी असर पड़ा है। बिहार से कानपुर होकर दिल्ली जाने वाली सात ट्रेनें पांच से सात घंटे विलंब से आकर दिल्ली को गईं। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रेल प्रशासन ने बिहार में छात्रों के जरिए जगह-जगह कई ट्रेनों को सुरक्षा के मद्देनजर रोक दिया था। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

ट्रेन नंबर 22405 आनंद विहार,गरीब रथ एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल पर तीन घंटे देरी से आई। 12367 भागलपुर-आनंदविहार विक्रमशिला एक्सप्रेस चार घंटे, 15707 कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, 12533 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटे , 02563 सहरसा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस दो घंटे लेट आकर गईं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)