होम शाहजहांपुर: बदनाम सट्टा किंग वेद व्यास उर्फ बेदी के कारोबार का सरगना बना राजू टंडन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Jun 17, 2022 04:01 PM

शाहजहांपुर: बदनाम सट्टा किंग वेद व्यास उर्फ बेदी के कारोबार का सरगना बना "राजू टंडन"

एक ओर पुलिस कप्तान अपराधियों पर अंकुश लगाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के संरक्षण और राजू टंडन के नेतृत्व में सट्टे का कारोबार धडल्ले से फलफूल रहा है।

शाहजहांपुर: बदनाम सट्टा किंग वेद व्यास उर्फ बेदी के कारोबार का सरगना बना राजू टंडन

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) कोतवाली पुलिस के संरक्षण में जुआ-सट्टा तथा क्रिकेट मैच पर लगने वाले सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। जिसको रोकने में कोतवाली पुलिस नाकामयाब दिखाई दे रही है। जहां एक ओर पुलिस अधीक्षक एस आनंद एन-केन-प्रकारेण जनपद को अपराध मुक्त घोषित करना चाह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर थाना कोतवाली इंचार्ज बृजेश सिंह पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।जिस प्रकार पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों को या तो सलाखों के पीछे भेज दिया या फिर वह जिला छोड़कर भाग गए। इतना ही नहीं गैर जनपदों से आकर जनपद में घटनाओं को अंजाम देने वाले कई गिरोहों का भी खुलासा शाहजहांपुर पुलिस द्वारा किया गया। 

पुलिस अधीक्षक की घेराबंदी के आगे जनपद सहित आसपास के जिलों में अपनी धाक जमाए सट्टा कारोबारी वेद प्रकाश उर्फ वेदी सहित सट्टे के कारोबार में संलिप्त कारोबारियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

लेकिन इन सब के बाबजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पर पुलिस कप्तान के आदेशों का कोई भी असर देखने को नहीं मिल रहा है। एक ओर पुलिस कप्तान अपराधियों पर अंकुश लगाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के संरक्षण और राजू टंडन के नेतृत्व में सट्टे का कारोबार धडल्ले से फलफूल रहा है। सूत्रों के अनुसार राजू टंडन पिछले एक दशक से जुआं-सट्टा या फिर क्रिकेट मैच का कारोबार हो धड़ल्ले से करता चला आ रहा है। उसके विरुद्ध आज तक कोई कार्यवाही नही हुई, जिसका मुख्य कारण उसकी कोतवाली पुलिस से अच्छी सांठ गाँठ होना है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से लेकर चौकी के दरोगा-सिपाहियों तक जुआं-सट्टा से होने वाली कमाई का मोटा हिस्सा उनके पास पहुंचता है। 

ऐसे में पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशन में चलाया जा रहा ऑपरेशन पाताल अधूरा लग रहा है। या फिर यूं कहें कि अपराधियों को छोड़कर रोजाना दर्जनों लोगों पर हो रही कार्यवाही महज एक औपचारिकता है या फिर बहा वाही लूटने के लिए निर्दोष लोगों का शोषण अगर इसकी मामले की भी सही से जांच हो जाए तो पुलिस के आला अधिकारियो की हकीकत जग जाहिर हो जायेगी। फिलहाल तो अभी तक की सूचना के आधार पर लोग कहे रहे कुछ नही होगा इस मामले में। अब जिले के पुलिस कप्तान इस मामले ने जांच करा कर क्या करते है ये समय बताएगा..?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)