होम पहले अंग्रेजो से लड़े थे अब देश के चोरों से लड़ेंगे:कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्तामुन्ना
राहुल गांधी को मोदी सरकार के दबाव में परिवर्तन निदेशालय द्वारा बेवजह परेशान किए जाने, कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस जनों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
शाहजहॉपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी सरकार के दबाव में परिवर्तन निदेशालय द्वारा बेवजह परेशान किए जाने, कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस जनों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन पर एकत्रित होने लगे यहां हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता'मुन्ना' ने कहा कि लोकतंत्र में मोदी सरकार के दबाव में परिवर्तन निदेशालय और दिल्ली पुलिस जिस प्रकार से कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओं को जिस प्रकार से मारा पीटा जा रहा है ये पूरा देश देख रहा है तानशाही की सारी हदें पार कर दी बदले की भावना से मोदी सरकार कांग्रेस और विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है,लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने और दबने वाले नही है।
पहले गोरों से लड़े थे अब देश के चोरों से लड़ेंगे।
महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि देश के मूलभूत मुद्दो से भटकाना चाहती है इस लिए देश के किसानों,नौजवानो की आवाज को उठाने वाले राहुल गांधी की आवाज को दबाना का काम मोदी सरकार कर रही है लेकिन वो ये जान ले देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता चट्टान की भांति राहुल गांधी के साथ कांधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट की ओर जोरदार नारेबाजी करते हुए कूंच कर गए नगर निगम के पास भारी पुलिस बल के साथ सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सदर,प्रभारी थाना सदर बाजार ने बैरिकेट लगाकर रास्ता रोक लिया जिस पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट को तोड़ दिया इस पर काफी देर तक धक्का मुक्की हुई वही जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने आक्रोश जताते हुए वही धरना देना शुरू कर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन देने की जिद पर अड़ गए सिटी मजिस्ट्रेट ने काफी मान मनौव्वल करते हुए अपनी मजबूरी जताते हुए वही पर ज्ञापन देने के लिए कहा काफी तीखी बहस के बाद ज्ञापन सौंपकर दिल्ली कूंच का आह्वान कर दिया सभी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचने की तैयारी करे।महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन में कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में पुलिसिया कार्रवाई पर दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अशफाक उल्ला खान, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा,मुन्ना सिंह नवादा,तनवीर सफदर,पूनम पांडेय,संजीव पासी,इरफान खान, रईस मियां,सुनीता सिंह, मोहनी सागर,रफी उल हसन,गौरव त्रिपाठी,फुरकान अहमद कुरैशी,फरमान खान,लक्ष्मी नारायण मिश्र,शान मोहम्मद,प्रत्यूष मिश्रा,अंबिका प्रसाद,सुधीर गुप्ता,सुशील शर्मा,सत्येंद्र त्रिवेदी,आशीष तिवारी,ओमपाल यादव,अरुणोद मिश्रा, मो0 परवेज,अंश शर्मा,सईद अंसारी,आशाराम शर्मा,देशपाल यादव,पवन द्विवेदी,सिकंदर अली,नीरज अवस्थी,मनीष कोरी,बालगोविंद यादव,इकबाल अंसारी,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।