होम दिल्ली से लौटते ही ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, कहा- लालची नेता कराते हैं दंगा
दिल्ली से लौटते ही ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, कहा- लालची नेता कराते हैं दंगा
दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक के बाद कोलकाता पहुंचते ही पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला किया। पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद देशभर में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। अब ममता बनर्जी ने कहा है, दंगा किसी समुदाय के लोग नहीं कराते बल्कि कुछ लालची नेताओं द्वारा कराया जाता है। उनके दिमाग में काला कचरा भरा रहता है। ममता बनर्जी ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा भाजपा की तरफ था।
ममता बनर्जी दो दिन के दिल्ली दौरे पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने विपक्षी दलों के साथ बैठक की जिसमें कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने शिरकत की। वहीं आम आदमी पार्टी, टीआरएस और बीजेडी के प्रतिनिधि बुलावे के बावजूद बैठक में नहीं पहुंचे। दिल्ली से लौटने के बाद ममता बनर्जी कोलकाता के दक्षिणेश्वर मंदिर में लाइट ऐंड शो सिस्टम का उद्घाटन करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
बनर्जी ने कहा, ये लोगों की गलती नहीं है बल्कि गलती उनकी है जो कि उकसाते हैं। उन्होंने कहा, मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। लोग कहते हैं कि मैं नमाज पढ़ती हूं। मैं नमाज तो नहीं पढ़ती लेकिन इफ्तार में जरूर जाती हूं। अगर मैं सभी धर्मों के लोगों से मिलती हूं तो इसमें गलत क्या है। मैं जब दुर्गा पूजा में जाती हूं तो कोई सवाल नहीं करता। मैं तो जैन मंदिर में भी जाती हूं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।