होम कैसे लीक हो रही राहुल गांधी की ईडी से पूछताछ? कांग्रेस ने गृह मंत्री से की आधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 16, 2022 09:36 PM

कैसे लीक हो रही राहुल गांधी की ईडी से पूछताछ? कांग्रेस ने गृह मंत्री से की आधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

कैसे लीक हो रही राहुल गांधी की ईडी से पूछताछ? कांग्रेस ने गृह मंत्री से की आधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

कैसे लीक हो रही राहुल गांधी की ईडी से पूछताछ? कांग्रेस ने गृह मंत्री से की आधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

ईडी द्वारा राहुल गांधी से जुड़ी पूछताछ को कथिततौर पर लीक करने को लेकर कांग्रेस ने गृह मंत्री और कानून मंत्री को नोटिस भेजा है। कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय के उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने राहुल गांधी से पूछताछ से जुड़ी सूचनाएं कुछ मीडिया समूहों को ‘चुनिंदा ढंग से लीक की हैं’। मुख्य विपक्षी दल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कानून मंत्री किरेन रिजीजू को कानूनी नोटिस भी भेजा है। कांग्रेस सांसद और पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेक तन्खा ने नोटिस में केंद्रीय मंत्रियों से कहा है कि वे राजनीतिक प्रतिशोध के लिए ईडी का इस्तेमाल करना और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के बारे में ‘झूठा विमर्श फैलाना’ बंद करें।
कांग्रेस की ओर से नोटिस उस वक्त भेजा गया है, जब मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया है कि राहुल गांधी ने ईडी को बताया कि उन्हें ‘एसोसिएटेड जर्नल्स’ के साथ के साथ हुए ‘यंग इंडियन’ के सौदों को लेकर कोई जानकारी नहीं है और यह दिवंगत मोतीलाल वोरा द्वारा किया गया था। नोटिस में मंत्रियों से अनुरोध किया गया है कि उन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए, जिन्होंने ‘गैरकानूनी गतिविधि’ की है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘यह न्यायिक प्रक्रिया है और राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए ईडी की ओर से चुनिंदा ढंग से जानकारी लीक करना अपराध है और न्यायिक प्रक्रिया में दखल देना एक और अपराध है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने मांग की है कि ईडी के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस को इन अधिकारियों के खिलाफ उनके द्वारा किए गए अपराध के लिए कानूनी कार्रवाई करना पड़ेगा।’’ केंद्रीय मंत्रियों को भेजे गए कानूनी नोटिस के बारे में तन्खा ने कहा कि ईडी स्पष्ट रूप से अपने ‘राजनीतिक आकाओं की तरफ से’ काम कर रही है और राहुल गांधी के खिला‘ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)