होम एक्सीडेंट में घायलो को सड़क पर तड़पता देख, शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक ने पहुंचाया अस्पताल
तिलहर कटरा फ्लाईओवर के बीच एक स्विफ्ट कार व बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप सें घायल हो गए
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) ज़िले के पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने मानवता की मिसाल पेश करी है। थाने का निरीक्षण करने जा रहे थे,एसपी को तिलहर कटरा फ्लाईओवर के बीच एक स्विफ्ट कार व बाइक की
आमने सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप सें घायल हो गए। सभी घायल मदद की आस में तड़प रहे थे। घायलो को देखने वालो का तो तांता लगा था, लेकिन किसी ने भी घायलो को उठाना तो दूर की बात, किसी ने भी इमरजेंसी हेल्पलाइन पर सम्पर्क भी नहीं किया। फ़िर क्या था एसपी ने घायलो को तड़पता देख गाड़ी को रुकवाया,और डायल 108 को सूचना देकर तत्काल घायलो को अस्पताल भिजवाया। घटना कटरा फ्लाईओवर के पास की है। जहां कार और बाइक की टक्कर सें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलो का एसपी ने हाल जाना।जिसमे घायलो की पहचान देवेद्र पुत्र हीरालाल निवासी जवाहर गंज फ़रीदपुर बरेली, नरेश पुत्र रामलाल निवासी खुर्दी जयपालपुर दातागंज बदायूं, रिंकू पुत्र नरेश दातागंज बदायूं जोकि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए,तुरंत स्थानीय पुलिस द्वारा कार चालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।एसपी ने लोगो सें अपील की,कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियो को तत्काल अस्पताल ले जाए,तथा इसके साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर यू०पी० 112 में एंबुलेस हेल्पलाइन 108 पर सूचना अवश्य दे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।