होम जल्द मिलेगी तपती-चिलचिलाती गर्मी से राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल : IMD

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 27, 2022 09:24 PM

जल्द मिलेगी तपती-चिलचिलाती गर्मी से राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल : IMD

जल्द मिलेगी तपती-चिलचिलाती गर्मी से राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल : IMD

जल्द मिलेगी तपती-चिलचिलाती गर्मी से राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल : IMD

देशवासियों को जल्द ही तपती और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि बारिश की वजह से भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे है। अगले 5 दिनों में कोई लू की स्थिति नहीं होगी। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय है और वहां बारिश का कारण बनेगा। दिल्ली में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे। 
 

  जेनामणि के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में केरल तट और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादलों की उपस्थिति बढ़ गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। केरल में मानसून की शुरुआत दो-तीन दिनों में होने की संभावना है।
 

वहीं हिमाचल प्रदेश में 28 मई से 30 मई तक बारिश के अलावा आंधी-तूफान आने की संभावना है।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)