होम नरमू पदों का सरेंडर नही होने देगा और इस फरमान का हर स्तर पर पुरजोर विरोध करेगा : नरेंद्र त्यागी
लगभग 2 लाख पद खाली है जिनमे से आधे पद सरेंडर करने का फरमान रेलवे बोर्ड ने जारी कर दिया है। इससे वर्तमान रेलकर्मियों पर काम का बोझ बढ़ेगा
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) रेलवे बोर्ड के तुगलकी फरमान रिक्त पदों में से आधे सरेंडर करने का फरमान आते ही नरमू ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया है। केंद्रीय आह्वान पर आज पूरे देश में एआईआरएफ व एनआरएमयू की शाखाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय आह्वान पर शाहजहाँपुर शाखा ने भी कार्यस्थलों पर प्रदर्शन किया। कचहरी हाल्ट पर सहसचिव जितेंद्र कुमार, कटरा में युवा सचिव धनंजय व पार्सल पर कोशाध्यक्ष शिवकुमार सक्सेना के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रेसनोट जारी करते हुए नरेंद्र त्यागी ने बताया कि नॉन सेफ्टी केटेगिरी जैसे कमर्सियल, इलेक्ट्रिक, कैरिज वैगन, सफाई कर्मी, आरपीएफ टीएनसी अस्पताल स्टाफ, ऑफ़िस क्लर्क, आईओडब्ल्यू स्टाफ, सिंग्नल टेलीकॉम आदि के लगभग 2 लाख पद खाली है जिनमे से आधे पद सरेंडर करने का फरमान रेलवे बोर्ड ने जारी कर दिया है। इससे वर्तमान रेलकर्मियों पर काम का बोझ बढ़ेगा व उन तमाम युवाओं के सपनो पर कुठाराघात होगा जो रेलवे में नॉकरी का सपना देखते है। नरमू इस फरमान का हर स्तर पर पुरजोर विरोध करेगा जब तक यह आदेश बापस नहीं हो जाएगा। इस अवसर पर अशरफ, धनंजय, जितेंद्र, दीपक, सलीम, जितेंद्र कुमार, शिवकुमार, जयपाल चंदा, बीएस बीस्ट रामनिवास योगेंद्र धनपाल, राजीव,त्रिलोकचंद्र आदि उपस्थित रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।