होम बिखरती पार्टी पर बोली कांग्रेस, हमारी सरकारें काम करती हैं, इसलिए तनाव होता है

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 27, 2022 09:22 PM

बिखरती पार्टी पर बोली कांग्रेस, हमारी सरकारें काम करती हैं, इसलिए तनाव होता है

बिखरती पार्टी पर बोली कांग्रेस, हमारी सरकारें काम करती हैं, इसलिए तनाव होता है

बिखरती पार्टी पर बोली कांग्रेस, हमारी सरकारें काम करती हैं, इसलिए तनाव होता है

 कांग्रेस ने राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना की 'उन्हें मंत्री पद से मुक्त करने' संबंधी टिप्पणी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि उसकी सरकारें काम करती हैं, इसलिए तनाव होता है।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने चांदना के संदर्भ में पूछे जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस पर वक्तव्य दिया है...हमारी सरकारें काम करती हैं, इसलिए तनाव होता है। काम करने वालों के चेहरों के तनाव पर होता है। हम सब काम करते हैं। आप लोगों ने कभी प्रधानमंत्री के चेहरे पर तनाव देखा है?

उधर, गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि चांदना की टिप्पणी को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि मंत्री ने किसी प्रकार के तनाव के चलते ऐसी बात कह दी हो।

उल्लेखनीय है कि चांदना ने बृहस्पतिवार रात मुख्यमंत्री गहलोत को संबोधित करते हुए ट्वीट किया था ‘'माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री हैं। रांका मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)