होम क्या गाजियाबाद में दिख पाएगा एक राष्ट्र,एक कानून ?
एक वक्त याद आ रहा है, जब गाजियाबाद में नगर आयुक्त की कुर्सी पर चर्चित अफसर हरदेव सिंह बाबा की तैनाती हुई थी। उस वक्त सरकारी बुलडोजर की जो ताकत देखी थी, काश वही ताकत गाजियाबाद में योगी जी का चर्चित बुलडोजर दिखाए और मिसाल कायम करे
गाजियाबाद।(Rahul Sharma)अवैध अतिक्रमण पर क्या चलेगा योगी जी का बुलडोजर ?
एक वक्त याद आ रहा है, जब गाजियाबाद में नगर आयुक्त की कुर्सी पर चर्चित अफसर हरदेव सिंह बाबा की तैनाती हुई थी। उस वक्त सरकारी बुलडोजर की जो ताकत देखी थी, काश वही ताकत गाजियाबाद में योगी जी का चर्चित बुलडोजर दिखाए और मिसाल कायम करे। झुग्गी झोपड़ियों, कुछ चुनिंदा माफियाओं या विरोधी पक्ष के लोगों के खिलाफ तो नहीं चल रहा। ना थाने में रेप करने वालों पर चला, न लखीमपुर खीरी में। उम्मीद है कि कम से कम गाजियाबाद में ही चल जाए उन अवैध निर्माणों पर जिनमे सबसे पहला है नेहरू नगर के उस पार्क पर जिस पर वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री अतुल गर्ग के परिवार का दशकों से कब्जा है। घंटाघर से टौंढाल तक के उन सारे अतिक्रमण को भी हटाया जाए जो असरदार लोगों ने दशकों से सरकारी जमीन पर किए हैं। चाहें गोल मार्केट हो, घंटाघर सब्जी मंडी हो या फिर गंज जैसे इलाके, सबको अतिक्रमण से मुक्त कराकर योगी जी को एक राष्ट्र, एक कानून की मिसाल देनी चाहिए। नंद ग्राम और हिंडन विहार के साथ खोड़ा, शालीमार गार्डन और सीमापुरी दिल्ली से लगे इलाकों से भी अतिक्रमण हटवाना चाहिए। रक्षा मंत्रालय की जमीन पर विजय नगर में हुए कब्जे को भी मुक्त कराना चाहिए। तब मानेंगे कि हां बीजेपी की सरकार में एक राष्ट्र, एक कानून है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।