होम यूनियन कर्मचारियों के हितों की रक्षा करनी वाली छतरी : नरेंद्र त्यागी एनआरएमयू
जनपद शाहजहांपुर शाखा का डेलीगेट सम्मेलन नरमू कार्यालय पर सम्पन्न हुआ जिसमें नरमू के कई डेलीगेट समल्लित हुए
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) जनपद शाहजहांपुर शाखा का डेलीगेट सम्मेलन नरमू कार्यालय पर सम्पन्न हुआ जिसमें नरमू के कई डेलीगेट समल्लित हुए। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी रहे आशुतोष कुमार के सीनियर सेक्शन इंजीनीयर (पीवे) चन्दौसी व जय बहादुर यादव के सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलीकॉम हरिद्वार बनने पर बिदाई दी गयी, साथ ही शाहजहाँपुर में पदभार ग्रहण करने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीवे) अरुण कुमार सक्सेना, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) अनिल कुमार, स्टेशन अधीक्षक बीएस तोमर, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार का फूल माला पहना कर व शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया। डेलीगेट सम्मेलन में अपने विचार रखते हुए नरेंद्र त्यागी ने कहा कि यूनियन एक छाते के समान है जिस प्रकार छाता धूप बारिश से सुरक्षित करता है उसी प्रकार यूनियन भी हमारे अधिकारों का हनन होने पर हमारी रक्षा करती है व सुरक्षा प्रदान करती है। हम सब को अपना काम पूरी मेहनत व ईमानदारी से करना चाहिए क्योंकि रेल देश की रीढ़ है और इसको मजबूत करना हम रेल कर्मियों की जिम्मेदारी हैं। इस अवसर पर अन्य कई बक्ताओ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य रूप से सीनियर सेक्शन इंजीनियर एस के रॉव , प्रभाकर कुमार , आकाश कुमार , मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चन्द्र, शशंक पांडेय, चीफ टीएनसी बी एस बीस्ट , नरवीर अशरफ, जितेंद्र, धनंजय, प्रमोद, अंकित शर्मा, सत्यपाल मौर्य, सुनील कुमार, सैफखान, विनीत, सोमवीर, मुनेश्वर, सुभम मिश्रा अमित, शिवम केशरीलाल, हरिशकर, साधु कौशल चंदा, राकेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। आभार शाखा अध्यक्ष रामोतार शर्मा ने व्यक्त किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।