होम शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद में तैनात इस्पेक्टर पवन सिंह की एक्सीडेन्ट में मौत
इंस्पेक्टर पवन सिंह बिजनौर जिले के पुष्कर गौटिया के रहने वाले थे। 15दिन पहले ही बंडा थाना से ट्रांसफर होकर जलालाबाद आए थे
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh)हाईवे पर एक्सीडेन्ट के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे है।शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद में तैनात इस्पेक्टर पवन सिंह और कांस्टेबल मनोज सैनी रात्रि गस्त पर निकले थे। गस्त के दौरान नगरिया अस्पताल के पास पहले एक डी सीएम ने टक्कर मारी उसके बाद पीछे से आ रही कार ने रौद दिया।
।जिसके दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को नगरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हातल गंभीर होने पर दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहा डॉक्टरों ने इंस्पेक्टर पवन सिंह को मृत घोषित कर दिया । घायल कंटेबल मनोज सैनी का इलाज चल रहा है।पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने अस्पताल पहुंच कांस्टेबल का हाल जाना और अच्छे इलाज के लिए डॉक्टरों से कहा।इंस्पेक्टर पवन सिंह बिजनौर जिले के पुष्कर गौटिया के रहने वाले थे। 15दिन पहले ही बंडा थाना से ट्रांसफर होकर जलालाबाद आए थे ।बही जलालाबाद प्रभारी निरीक्षक जय शंकर सिंह ने दोनो बहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।दोनो ड्राइवर फरार है पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।