होम पंजाब सरकार ने राज्य की जनता के स्वास्थ्य को लेकर किया बड़ा फैसला, 15 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे शुरुआत
पंजाब सरकार ने राज्य की जनता के स्वास्थ्य को लेकर किया बड़ा फैसला, 15 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे शुरुआत
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी जब से सत्ता से में आई है। तब से जनता की हित के लिए कई बड़े फैसले ले रही है। वहीं एक फिर पंजाब की जनता के हित में राज्य सरकार का बड़ा फैसला किया है। पंजाब सरकार पूरे राज्य में मोहल्ला क्लीनिक को खोलने का ऐलान किया है। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री शुरुआत करेंगे।
पंजाब सरकार 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर शुरुआत करेंगे। पहले चरण में 75 मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। इस फैसल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारियों के साथ मीटिंग में मुहार लगाई है। मार्च के महीन में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला ने घोषणा की थी कि आम आदमी पार्टी सरकार राज्य भर में 16,000 मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करेगी। इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक निवासी को एक 'स्वास्थ्य कार्ड' भी मिलेगा।
इससे पहले राज्य सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। ये नया नियम यहां 1 जुलाई, 2022 से लागू होगा। 2 किलोवाट तक के जितने भी ग्राहकों का 31 दिसंबर तक का बिल बकाया है वह सब माफ किया जाएगा। किसानों को खेती के लिए मिलने वाली वाली बिजली पहले की तरह मिलती रहेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।