होम Shahjahanpur | सांसद अरुण सागर के साथ प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा,खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापको को वितरित किए टेब

समाचारदेशराजनीतिउत्तर-प्रदेशबिहारदिल्लीउत्तराखंड Alert Star Digital Team May 26, 2025 03:40 PM

Shahjahanpur | सांसद अरुण सागर के साथ प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा,खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापको को वितरित किए टेब

गांधी भवन में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम में भी की शिरकत

Shahjahanpur | सांसद अरुण सागर के साथ प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा,खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापको को वितरित किए टेब

शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखने के लिए विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप और भाजपा सांसद अरुण सागर मौजूद रहे। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों और अतिरिक्त डारमेट्री का लोकार्पण और मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री और सांसद अरुण सागर ने बेहतर कार्य करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापको को टेबलेट और लैपटॉप भी वितरित किए। उसके बाद गांधी भवन में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया। जिसमे रानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया। 

 

 

सांसद अरुण सागर ने कहा कि प्रदेश और देश इस समय विकास की ओर अग्रसर है। सरकार सबसे ज्यादा शिक्षा पर ध्यान दे रही है और शिक्षा के लिए सरकार ने कभी भी बजट में कोई कमी नही की है। ग्रामीणों क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में एक समय था जब बच्चों के लिए बैठने की व्यवस्था तक नही थी। आज उन स्कूलो में बच्चों के लिए फर्नीचर से लेकर आधुनिक स्कूल तक बनवा दिए गए हैं। शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारा है। जिन स्कूलों के भवन जर्जर हो गए थे। उन भवनों को नया बनवाया गया। यहां तक कि तमाम ऐसी योजनाएं सरकार ने शुरू की है। जिसके चलते गरीब के बच्चो को भी अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा मिल रही है। जिसमे मुख्य योजना आरटीई है। इस योजना के अंतर्गत प्राइवेट स्कूल जिनमे गरीब परिवार अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए कभी सोचते भी नही थे। आज उनके बच्चे उन स्कूलो में पढ़ रहे हैं। ये देन प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री की है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब जनता के साथ उन सरकारी कर्मचारियों का खास ध्यान रखती है दो पूरी इमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी को निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए अच्छा कार्य करने वालों को टेबलेट और लैपटॉप वितरित किए गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)