होम शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में बनी ओटी से अचानक निकलने लगा धुआ, आक्सीजन प्लांट से गैस लीक होने की अफवाह पर पर मची भगदड़
ट्रामा सेंटर से लेकर इमर्जेंसी व अन्य वार्डों में भर्ती मरीज लगे भागने,⁴ फायर बिग्रेड की टीम पहुंची मौके पर
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में बनी ओटी से अचानक धुआ निकलने लगा। तभी आक्सीजन प्लांट से गैस लीक होने की अफवाह फैल गई। जिसके मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजो में भगदड़ मच गई। ट्रामा सेंटर से लेकर इमर्जेंसी व अन्य वार्डों में भर्ती मरीज भागने लगे। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक तीमारदार ने भगदड़ में मरीज की मौत होने का आरोप लगाया। लेकिन प्राचार्य ने भगदड़ में मौत होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की गैस नही हुई है। मरीजों को फिर से शिफ्ट किया जा रहा है।
राजकीय मेडिकल कालेज में करीब चार बजे ट्रामा सेंटर में बने ओटी से अचानक धुआ निकलने लगा। उस समय कई मारीज ट्रामा सेंटर में भर्ती थे और कुछ का इलाज चल रहा था। जैसे ही आक्सीजन गैस प्लांट लीक होने अफवाह फैली तो पूरे मेडिकल कालेज में भगदड़ मच गई। मरीजों को जहां से जगह मिली वह भागने लगे। स्टाफ में भी भगदड़ मच गई। जिस समय ये घटना हुई तब मेडिकल कालेज में 200 मरीज भर्ती थे। सभी मरीज अस्पताल के बाहर आ गए। इसी बीच एक तीमारदार ने आरोप लगाया कि उनके मरीज की भगदड़ के दौरान मौत हुई है। लेकिन प्राचार्य ने इससे इंकार किया है। प्राचार्य ने बताया स्थिति कंट्रोल में है। मरीजो को शिफ्ट किया जा रहा है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी भी मेडिकल कालेज पहुंच गए हैं। वह ओटी से लेकर मेडिकल कालेज के अन्य हिस्सों का निरीक्षण कर रहे हैं।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ओटी में कई उपकरण होते हैं जिसको सैनेटाईज किया जाता है। उसके लिए फारमलिन का इस्तेमाल होता है। वह बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करते हैं। ऐसा लग रहा है कि उसकी बोतल खुल गई या फिर ज्यादा इस्तेमाल होने पर वह पंखे के संपर्क मे आ गया ।सबसे अच्छी बात ये है कि किसी तरह का कोई नुकसान नही हुआ है। ये घटना कैसे हुई है इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भगदड़ के दौरान कोई मरने का आरोप लगा रहा है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।