होम Shahjahanpur: 9वीं कक्षा के छात्र ने18 साल के चचेरे भाई प्रदीप की रायफल से गोली मारकर की हत्या

समाचारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 25, 2025 09:11 PM

Shahjahanpur: 9वीं कक्षा के छात्र ने18 साल के चचेरे भाई प्रदीप की रायफल से गोली मारकर की हत्या

पिता का आरोप है कि गोली मारने से एक घंटे पहले दोनो के बीच खेत में हाथापाई हुई थी

Shahjahanpur: 9वीं कक्षा के छात्र ने18 साल के चचेरे भाई प्रदीप की रायफल से गोली मारकर की हत्या

शाहजहांपुर | 9वीं कक्षा के छात्र ने शनिवार की शाम 18 साल के चचेरे भाई प्रदीप की रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिता का आरोप है कि गोली मारने से एक घंटे पहले दोनो के बीच खेत में हाथापाई हुई थी। मारपीट क्यों हुई इसकी जानकारी नही है। खेत से आने के बाद आरोपी रायफल निकाल लाया और दरवाजे के पास आकर गोली मारने की धमकी दी। बेटे ने कहा मारकर दिखाओ। तभी उसने गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी अपना मां के साथ फरार हो गया। प्रदीप का 26 मई को बीए का पेपर था और सात जून को वापस लौटने वाला था। थाना निगोही क्षेत्र के रटी गांव की घटना है। 

 

यहां के रहने वाले बाबूराम का 18 साल का बेटा प्रदीप पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। वह नोएडा में एक इलेक्ट्रानिक कंपनी में प्राइवेट जाॅब कर पिता का हाथ बटाता था। पिता ने बताया कि 26 मई को उसका बीए का पहला पेपर था। वह 24 मई को आने को था। लेकिन 22 मई को तिलहर के नगरिया में रहने वाली चचेरी बहन के जेठ की शादी थी। उस शादी में शामिल होने के लिए प्रदीप 21 मई को ही घर लौट आया था। उसके बाद वह पेपर देकर 7 जून को घर जाने वाला था। पिता ने कहा कि मेरे भाई सर्वेश का नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे के साथ घटना से पहले खेत पर प्रदीप का विवाद हुआ था। बताया गया कि दोनो के बीच हाथापाई और मारपीट भी हुई थी। उसके बाद प्रदीप घर लौट आया और मकान के बाहर बैठ गया। प्रदीप के पास आरोपी का सौतेला भाई विवेक भी बैठा था। इसी बीच आरोपी अपने पिता सर्वेश की लाइसेंसी बंदूक लेकर मकान के बाहर आया। आरोपी ने धमकी दी कि वह गोली मार देगा। प्रदीप को लगा कि वो गोली नही चलाएगा तो उसने भी कहे दिया कि मारकर दिखाओ ।तभी रायफल को लोडकर आरोपी ने गोली चला दी। गोली सीधी उसकी आंख के पास लगी और वह जमीन पर गिर गया। इस घटना में आरोपी का सौतेला भाई भी बाल बाल बच गया। गोली की आवाज सुनते ही आरोपी अपनी मां संगीता के साथ फरार हो गया। 

 

परिजनों ने बताया कि घटना करीब छह बजे की थी। घर में महिलाएं थी जिनको कुछ समझ ही नही आया और वह रोने बिखलने लगी। करीब ढाई से तीन घंटे तक शव मकान के अंदर रखा रहा और फिर महिलाओं ने लोगों को सूचना दी। उसके बाद मृतक का पिता और अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी ।करीब 9 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने कहा कि प्रदीप और आरोपी के बीच कभी विवाद के बारे में नही सुना था न कभी परिवारों के बीच विवाद हुआ था। उनके दिल में क्या था ये नही पता। लेकिन जानबूझकर उसने बेटे की हत्या कर दी। 

 

आरोपी के पिता सर्वेश ने दूसरी शादी थी। सर्वेश की पहली पत्नी राजवेटी की कई साल पहले डिलिवरी के दौरान मौत हो गई। पहली पत्नी से सर्वेश का बेटा विवेक और एक बेटी सरोज है। जबकि दूसरी पत्नी संगीता से बेटा सार्थक और बेटी सरोज है। प्रदीप आरोपी की सौतेली बहन सरोज के जेठ की शादी में ही शामिल होने आया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)