होम DDU University की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को बड़ा सम्मान, ऐसे बढ़ाया प्रदेश का मान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशयूथशिक्षा Alert Star Digital Team May 26, 2025 01:09 PM

DDU University की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को बड़ा सम्मान, ऐसे बढ़ाया प्रदेश का मान

DDU University की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को बड़ा सम्मान, ऐसे बढ़ाया प्रदेश का मान

DDU University की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को बड़ा सम्मान, ऐसे बढ़ाया प्रदेश का मान

DDU University: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन को नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए), खड़कवासला, पुणे में आयोजित 148वें कोर्स के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

यह दीक्षांत समारोह 29 मई 2025 को प्रातः 11:00 बजे एनडीए परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें तीन वर्षों के कठोर सैन्य व शैक्षणिक प्रशिक्षण के उपरांत कैडेट्स को बैचलर ऑफ आर्ट्स (बी.ए.), बैचलर ऑफ साइंस (बी.एससी.), बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) की उपाधियां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही उन्हें बी.टेक कोर्स पूर्णता प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रो. टंडन का इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना न केवल विश्वविद्यालय के लिए बल्कि सम्पूर्ण पूर्वांचल एवं उत्तर प्रदेश के शैक्षणिक जगत के लिए गर्व का विषय है। उनके प्रेरणादायक भाषण से भावी सैन्य अधिकारियों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्राप्त होगी।

अभी हाल ही में कुलपति, प्रो. पूनम टंडन को, रक्षा मंत्रालय द्वारा "कर्नल कमांडेंट" की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। पूरे देश में 13 लोगों को यह सम्मान मिला जिसमें आप एक मात्र महिला कुलपति रहीं। पूरे विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कुलपति को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)