होम Shahjahanpur में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में भाजपा सांसद अरुण सागर एवं बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष हुए शामिल

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशबिहारदिल्ली Alert Star Digital Team May 25, 2025 09:09 PM

Shahjahanpur में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में भाजपा सांसद अरुण सागर एवं बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष हुए शामिल

रानी अहिल्याबाई होल्कर ने किसानों की समस्याओं को दी थी प्राथमिकता - अरुण सागर

Shahjahanpur में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में भाजपा सांसद अरुण सागर एवं बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष हुए शामिल

पुवायां के ब्लाक सभागार में रानी अहिल्याबाई होकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा सांसद अरुण सागर और बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन आनंद मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद दोनो ने वहां पर आए लोगों को संबोधित किया। 

 

सांसद अरुण सागर ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने हमेशा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और सिंचाई के लिए नहरों, तालाबों और जलाशयों का निर्माण कराया है। इस तरह उन्होने हमेशा ही जनकल्याण के कार्य किए। किसानों में कृषि के प्रति उत्साह भी बढ़ाया। सांसद ने कहा कि किसानों के लिए अहिल्याबाई होल्कर ने कृषि प्रदर्शनियों का आयोजन भी कराया,जहां- तहां किसान नई तकनीक से परिचित भी हुए। विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण देकर फल, सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहित किया। सांसद ने कहा कि उन्होंने किसानो के लिए बहुत अच्छे कार्य किए । उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को आज की नई पीढ़ी को उसकी जानकारी होना चाहिए। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के रूप में मना रही है और हर जिले में अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जनप्रतिनिधि और पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)