होम हरियाणा में पैट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्रालय की बैठक में शामिल हुए शाहजहांपुर से भाजपा सांसद अरुण सागर
बैठक में पैट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और वहनीयता पर हुई चर्चा
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पैट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की। बैठक में शाहजहांपुर के भाजपा सांसद अरुण सागर और राज्यमंत्री सुरेश गोपी भी पहुंचे। इनके अलावा मंत्रालय के सचिव, अतिरिक्त सचिव, निदेश और ओएनजीसी, आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, आयल इंडिया कंपनी के सीएमडी भी शामिल हुए। इस दौरान बैठक में सभी ने सीएमडी के साथ पैट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और वहनीयता पर चर्चा की।
भाजपा सांसद अरुण सागर ने बताया कि बैठक के दौरान
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं को लेकर चर्चा हुई है। मुख्य रूप से उन योजनाओं को और विस्तार देने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं जो पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 2014 से लगातार गरीब महिलाओं के लिए सरकार ने तमाम संसाधनो की व्यवस्था की है। वर्ष 2014 से पहले गरीब परिवारों को इस तरह की योजनाओं का लाभ नही मिल पाता था। लेकिन देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जवला योजना चलाकर गरीब महिलाओ को निशुल्क कनेक्शन दिये हैं। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी, आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, आयल इंडिया कंपनी के द्वारा रिफाइनरी पर तेज गति से कार्य किया जा रहा है। बैठक के दौरान रिफाइनरी के कार्य को और तेज गति देने और तमाम उत्पादों को बेहद आसानी से देश की जनता तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई और संबधित कंपनियों को निर्देश दिए गए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।