होम शाहजहांपुर : पशु चिकित्सा विभाग ने पोल्ट्री फार्म से सैंपल लेने के लिए 15 टीमें.की गठित, अगर सैंपल पाजिटिव आता है तो जिले में एलर्ट घोषित
शाहजहांपुर : पशु चिकित्सा विभाग ने पोल्ट्री फार्म से सैंपल लेने के लिए 15 टीमें.की गठित, अगर सैंपल पाजिटिव आता है तो जिले में एलर्ट घोषित
शाहजहांपुर | यूपी के शाहजहांपुर में पशु चिकित्सा विभाग ने पोल्ट्री फार्म से सैंपल लेने के शाहजहांपुर में पशु चिकित्सा विभाग ने पोल्ट्री फार्म से सैंपल लेने के लिए 15 लिए 15 टीमों का गठन किया है। टीमे जिले के 500 पोल्ट्री फार्म पर जाकर उनके सैंपल लेगी और उसको जांच के लिए भेजेगी। अगर सैंपल पाजिटिव आता है तो फिर जिले में अलर्ट घोषित किया जाएगा। वहीं पोल्ट्री फार्म मालिको का कहना है कि अहतियात के तौर पर दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
गोरखपुर के चिड़िया घर में टाइगर में बर्डफ्लू की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया था। शाहजहांपुर के पोल्ट्री फार्म मालिक भी सकते हैं। क्योंकि यहां पोल्ट्री फार्म का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। जिले में 500 से ज्यादा पोल्ट्री फार्म है जहां हजारों की संख्या में मुर्गी के चूजे पाले जाते हैं। पशु चिकित्सा विभाग भी अलर्ट हो गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजेन्द्र गंगवार ने बताया कि जिले में जितने भी पोल्ट्री फार्म हैं। वहां निगरानी बढ़ाई गई है। 15 टीमे बनाई गई हैं जो पोल्ट्री फार्म पर जाकर सैंपल लेगी और वहां की निगरानी करेगी। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट पाजिटिव आती है तो जिले में अलर्ट घोषित किया जाएगा।
वहीं पोल्ट्री फार्म मालिकों का कहना है कि मुर्गी के चूजे पालते समय हम खास ध्यान रखते हैं। अहतियात के तौर पर दवाओं का छिड़काव किया जाता है और मुर्गी के चूजों को भी दवाएं दी जा रही है कि ताकि किसी तरह का संक्रमण न फैल सके।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।