होम Shahjahanpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से आटो सवार बाप और उसके दो बेटों की मौक़े पर मौत,जबकि हादसे में पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

समाचारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 21, 2025 09:22 PM

Shahjahanpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से आटो सवार बाप और उसके दो बेटों की मौक़े पर मौत,जबकि हादसे में पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

Shahjahanpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से आटो सवार बाप और उसके दो बेटों की मौक़े पर मौत,जबकि हादसे में पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

Shahjahanpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से आटो सवार बाप और उसके दो बेटों की मौक़े पर मौत,जबकि हादसे में पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से आटो सवार बाप और उसके दो बेटों की मौत हो गई। जबकि हादसे में पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान बनारसी और उसके दो बेटे सिद्धार्थ और बाबू के रेप में हुई है। पुलिस ने शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बनारसी अपने परिवार के साथ कांट में एक रिश्तेदार के घर आए थे। वापस लौटते समय हादसा हुआ है। 

 

बरेली जिले के थाना फतेहगंज पूर्वी के गिहार बस्ती के रहने वाले बनारसी उर्फ जीतेंद्र अपनी पत्नी रागिनी, बेटे सिद्धार्थ, बेटी अनन्या और एक साल के बेटे बाबू के साथ अपने आटो से कांट थाना क्षेत्र में रहने वाले बहनोई गुड्डू के घर पांच दिन पहले आए थे। यहां कांट सीएचसी पर बनारसी ने पत्नी का नसबंदी का आप्रेशन भी कराया था। देर रात बनारसी अपने आटो से ही परिवार को लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे ।कटरा-जलालाबाद मार्ग पर चंदोखा गांव के पास अज्ञात वाहन ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आटो पलट गया। जिसमे आटो में बैठे सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज भेजा ।जहां डाक्टर ने सिद्धार्थ और बाबू को मृत घोषित कर दिया ।जबकि बनारसी उर्फ जीतेंद्र को बरेली रेफर किया गया। रास्ते में बनारसी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं घायल रागिनी और उसकी बेटी का इलाज चल रहा है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)