होम Shahjahanpur: 13 साल की सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम,आरोपी ने शिकायत करने पर पिता को गोली मारने की दी धमकी

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 21, 2025 09:21 PM

Shahjahanpur: 13 साल की सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम,आरोपी ने शिकायत करने पर पिता को गोली मारने की दी धमकी

Shahjahanpur: 13 साल की सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम,आरोपी ने शिकायत करने पर पिता को गोली मारने की दी धमकी

Shahjahanpur: 13 साल की सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम,आरोपी ने शिकायत करने पर पिता को गोली मारने की दी धमकी

शाहजहांपुर में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने छात्रा को शिकायत करने पर पिता को गोली मारने की धमकी दी थी। डर के कारण पीड़िता ने तीन बाद घटना की जानकारी परिवार को दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसके घर के पास एक रिश्तेदार के घर आता था। आरोपी ने कहा कि उसके पिता ने बुलाया है। उसके बाद किराये के मकान में लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

 

थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 13 साल की सातवीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि उसके पड़ोस में एक युवक आता था। तभी से उस युवक को परिवार के सभी लोग जानते थे। पीड़िता के पिता पुताई का काम करते हैं। पीड़िता ने बताया कि 18 मई को युवक घर के पास आया था। उसने कहा कि उसके पिता ने बुलाया है। तभी वह उसकी बाइक पर बैठ गई और युवक उसको ककरा मोहल्ले के एक मकान में लेकर आया था। आरोपी ने मकान को किराये पर लेकर रखा था। पीड़िता ने बताया कि उसी दिन आरोपी ने उसको कमरे के अंदर बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। करीब आने घंटे के बाद आरोपी उसको घर छोड़ने गया और उसने धमकी दी थी कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो वह उसके पिता को गोली मार देखा। जिससे छात्रा डर गई थी। उसने बुधवार को इस घटना की जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी। फिर इस तरह इस घटना की जानकारी उसके पिता को हुई। पिता बेटी को लेकर थाने गए। उसके बाद पुलिस ककरा स्थित उसी किराये के मकान के पास पहुंची। जहां उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया था। लेकिन उस मकान पर बाहर से ताला लटका था। पुलिस ने पीड़िता और उसके पिता के बयान लिए हैं। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

 

थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)