होम संघमित्रा मौर्य ने उठाए भाजपा पर सवाल, योगी आदित्यनाथ को बताया अपर्णा यादव का चचेरा भाई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 19, 2022 08:33 PM

संघमित्रा मौर्य ने उठाए भाजपा पर सवाल, योगी आदित्यनाथ को बताया अपर्णा यादव का चचेरा भाई

संघमित्रा मौर्य ने उठाए भाजपा पर सवाल, योगी आदित्यनाथ को बताया अपर्णा यादव का चचेरा भाई

संघमित्रा मौर्य ने उठाए भाजपा पर सवाल, योगी आदित्यनाथ को बताया अपर्णा यादव का चचेरा भाई

भाजपा की बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य ने अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं, अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए संघमित्रा मौर्य ने योगी आदित्यनाथ को अपर्णा यादव का चचेरा भाई भी बता दिया है। अपने पोस्ट के जरिए संघमित्रा मौर्य ने लिखा कि शब्द अच्छा है लेकिन संस्कार है किसके अंदर? उन्होंने आगे लिखा कि हफ्ते भर पहले एक बेटी का पिता पार्टी बदलता है तो पुत्री पर वार हो रहा था, आज वही एक बहू अपने चचेरे भाई (योगी जी) के साथ एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आती है तो स्वागत। क्या इसको भी वर्ग से जोड़ा जाना चाहिए कि बेटी  (मौर्य) पिछड़े वर्ग की है और बहू (विष्ट) अगड़े वर्ग से है।आपको बता दें कि हाल में ही संघमित्रा मौर्य के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य में भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। संघमित्रा मौर्य ने सवाल किया कि क्या बहन-बेटी का भी जाति और धर्म होता है? उन्होंने लिखा, 'अगड़ा भाजपा में आता है तो राष्ट्रवादी और वो वोट भाजपा को करेगा या नहीं इसपे सवाल खड़ा करना तो दूर, सोचा भी नही जाता, लेकिन पार्टी में रहने वाला राष्ट्रद्रोही, उसके वोट पे सवाल खड़े हो रहे ऐसा क्यों?' इसके साथ ही अपने पोस्ट के आखिर में संघमित्रा मौर्य ने यह भी लिखा है कि कृपया सलाह ना दें, मैं कहां जाऊं, क्या करूं, मैं जहां हूं ठीक हूं। इससे पहले संघमित्रा मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए भाजपा के प्रचारकों की सूची का स्वागत करते हुए लिखा था जय भाजपा तय भाजपा। संघमित्रा मौर्य ने इस बात को भी साफ कर दिया था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा था कि मैं देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मुझे बेटी के रूप में मेरे पिता से मांगे हुए वचन से बंधी हुई हूं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)