होम समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव में कई छोटे दलों ने दिया बिना शर्त समर्थन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2022 08:43 PM

समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव में कई छोटे दलों ने दिया बिना शर्त समर्थन

समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव में कई छोटे दलों ने दिया बिना शर्त समर्थन

समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव में कई छोटे दलों ने दिया बिना शर्त समर्थन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को कई छोटे दलों ने बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है।समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जन अधिकार मंच और बांदा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आईपी कुशवाहा, चंदौली से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व जय भारत समानता पार्टी के अध्यक्ष हेमंत कुमार कुशवाहा, अखिल भारतीय अशोक सेना के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कुशवाहा, महानता वादी पार्टी के अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, राष्ट्रीय जन सेवक संघ के अधिष्‍ठाता हरिशंकर सबरीमाला,रोजगार आंदोलन मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य, नेशनल यूथ पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, आरपीआई (ए) के बालकिशन गुप्ता ने बिना शर्त सपा को वर्ष 2022 के चुनाव में समर्थन दिया है।

पटेल ने सपा की तरफ से इन सभी संगठनों का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अखिलेश यादव ने इसके पहले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय केशव देव मौर्य की अगुवाई वाले महान दल से गठबंधन किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)