होम जानिए मुलायम सिंह यादव की बहू बीजेपी में शामिल अपर्णा यादव के निजी जीवन,सियासी सफर,पढ़ाई और प्रेम कहानी के बारे में....

समाचारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Jan 19, 2022 04:03 PM

जानिए मुलायम सिंह यादव की बहू बीजेपी में शामिल अपर्णा यादव के निजी जीवन,सियासी सफर,पढ़ाई और प्रेम कहानी के बारे में....

जानिए बीजेपी में शामिल अपर्णा यादव के निजी जीवन,सियासी सफर,पढ़ाई और प्रेम कहानी के बारे में....

जानिए मुलायम सिंह यादव की बहू बीजेपी में शामिल अपर्णा यादव के निजी जीवन,सियासी सफर,पढ़ाई और प्रेम कहानी के बारे में....

लखनऊ। अपर्णा यादव प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं। अपर्णा 2017 के चुनाव में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। इसी के साथ उनका सियासी सफर भी शुरू हुआ। हालांकि उस चुनाव में उन्हें रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा। अपर्णा यादव मुलायम सिंह से भी ज्यादा शिवपाल यादव के करीब रही हैं। यही वजह है कि बीते दिनों शिवपाल ने उन्हें पार्टी के लिए कुछ करने के बाद टिकट की इच्छा रखने और भाजपा में शामिल न होने की सलाह दी थी।

 

अपर्णा यादव का निजी जीवन और शिक्षा

अपर्णा का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट और मां अंबी बिष्ट हैं। उनके पिता पत्रकार रहे हैं, सपा की सरकार में वह सूचना आयुक्त भी रहे। मां लखनऊ नगर निगम की अधिकारी हैं। अपर्णा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। प्रतीक लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री ले चुके हैं।

 

मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा ने सालों के प्रेम संबंध के बाद 2011 में शादी की थी। अपर्णा और प्रतीक का ये प्यार करीब आठ साल चला था। एक इंटरव्यू में अपर्णा ने बताया था कि 'हम 8 साल से दोस्त हैं। इसलिए आप हमें हाईस्कूल स्वीटहर्ट्स कह सकते हैं।' 2011 में हुई ये शादी शहर की चर्चित शादियों में से एक थी। अपर्णा-प्रतीक की इस शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे नामी-गिरामी लोग शामिल हुए थे।

प्रतीक पत्नी अर्पणा को हर तरह की आजादी देते हैं

अपर्णा के पति प्रतीक राजनीति से बहुत दूर हैं। जानकारों की मानें तो प्रतीक खुद राजनीति में नहीं आना चाहते वो अपनी पत्नी अपर्णा यादव को राजनीति में देखना चाहते हैं। अपर्णा और प्रतीक यादव की एक बेटी प्रथमा है। अपनी पत्नी अपर्णा को प्रतीक हर तरह की आजादी देते हैं। इसका उदाहरण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करके अपर्णा यादव सुर्खियों में आ गईं थीं।

 

अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव के समय में उत्तर प्रदेश सरकार को 'भोकाल मंत्रालय' का नाम भी दिया था। अपर्णा यादव समाज सेविका भी हैं। वो एक हर्ष संस्था भी चलाती हैं। 

अपर्णा यादव और प्रतीक अलग-अलग शौक रखते हैं। प्रतीक यादव रियल एस्टेट के बिजनेस के साथ ही बॉडी बिल्डिंग का शौक भी रखते हैं। उन्होंने लखनऊ में अपना जिम भी खोला है। वहीं अपर्णा समाज सेवा के साथ ही शास्त्रीय संगीत में भी पारंगत हैं। अपर्णा को गाने का शौक है। वो एक लोक गायिका भी हैं। अपर्णा ने सपा के प्रचार के लिए 2017 में एक गाना भी कंपोज किया था। यह गाना बहुत ही अधिक हिट हुआ था। अपर्णा यादव और पति प्रतीक की जो इज्जत परिवार में होनी चाहिए वह नहीं थी,सपा परिवार को छोड़ने और भाजपा से जुड़ने का मेन करें यही बना।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)