होम सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने क्यों ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, जानिए कितनी सम्पत्ति की मालकिन हैं
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने क्यों ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, तथा जानिए कितनी सम्पत्ति की मालकिन हैं
लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बुधवार 19 जनवरी 2022 को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी का नाम मालती देवी और दूसरी की साधना यादव है। अखिलेश यादव मालती और मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं, जबकि प्रतीक यादव साधना और मुलायम के बेटे हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वालीं अपर्णा यादव प्रतीक की पत्नी हैं।
अपर्णा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में ग्रहण की। अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने को समाजवादी पार्टी के तगड़ा झटका बताया जा रहा है। उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास भी काफी लंबे समय से लगाए जा रहे थे।
गौरतलब है कि यूपी विधानसभा के पिछले चुनाव से ठीक पहले से ही मुलायम परिवार का झगड़ा खुलकर सभी के सामने आ चुका था। अखिलेश और चाचा शिवपाल के बीच विवाद और फिर नई पार्टी का गठन। इसके बाद मौजूदा चुनाव को लेकर यह कयास लगातार लगाए जा रहे थे कि अपर्णा बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। आखिरकार उन्होंने 19 जनवरी 2022 को भाजपा की सदस्यता ले ली। सीएम योगी को मानती हैं भाई
अपर्णा सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना भाई मानती है। दोनों ही उत्तराखंड के रहने वाले हैं। अपर्णा कई बार योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी कर चुकी हैं। 2017 से पहले वह गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर भी दर्शन के लिए गई थीं। जहां उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी। 2017 विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे के मुताबिक, अपर्णा के नाम 22.96 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। तब उन्होंने 1.26 लाख रुपये कैश दिखाया था। अपर्णा के नाम दो गाड़ियां हैं। पहली पांच करोड़ की लंबोरगिनी कार और दूसरी 1.26 लाख की एक बाइक।
अपर्णा ने अपने पति प्रतीक यादव और उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को करीब 24 लाख रुपये का लोन भी दिया है। अपर्णा के पास 30.50 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड और 27 लाख रुपये की नॉन एग्रीकल्चर लैंड है। 2.50 करोड़ रुपये की कॉमर्शियल बिल्डिंग और 3.20 करोड़ रुपये की रेजिडेंशियल बिल्डिंग भी अपर्णा यादव के नाम दर्ज है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।