होम ‘भारतीय शिक्षा रतन अवार्ड’ सी.एम.एस. शिक्षिका को

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jan 19, 2022 07:08 PM

‘भारतीय शिक्षा रतन अवार्ड’ सी.एम.एस. शिक्षिका को

‘भारतीय शिक्षा रतन अवार्ड’ सी.एम.एस. शिक्षिका को

‘भारतीय शिक्षा रतन अवार्ड’ सी.एम.एस. शिक्षिका को

लखनऊ, 19 जनवरी। ग्लोबल टॉक एजूकेशन फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की शिक्षिका श्रीमती वंदना ओझा को शिक्षण पद्धति में उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘भारतीय शिक्षा रतन अवार्ड’ से नवाजा गया है। इस अवार्ड के माध्यम से सुश्री वंदना को देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया है, जिन्होंने अपनी शिक्षणेतर प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। सुश्री वंदना ने वर्तमान दौर में छात्रों की क्षमताओं को समझते हुए अपनी शिक्षण पद्धति में सृजनात्मकता व नवीनता को प्रमुखता से अपनाया है और नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने  में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। श्रीमती वंदना ने अमेरिका एवं मलेशिया के अनेकों स्कूलों की शैक्षिक यात्रायें भी की  हैं। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में प्रशंसनीय योगदान हेतु अमेरिका के प्रिंसटन शहर के मेयर द्वारा प्रिंसटन शहर की चाबी भेंटकर सम्मानित किया जा चुका है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी नेसी.एम.एस. शिक्षिका को उनकी सफलता हेतु हार्दिक बधाई दी है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 63 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)