होम अब अखिलेश यादव के मौसा भाजपा में होंगे शामिल, कहा- अपनी मूल विचारधारा से भटक गई सपा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 19, 2022 08:29 PM

अब अखिलेश यादव के मौसा भाजपा में होंगे शामिल, कहा- अपनी मूल विचारधारा से भटक गई सपा

अब अखिलेश यादव के मौसा भाजपा में होंगे शामिल, कहा- अपनी मूल विचारधारा से भटक गई सपा

अब अखिलेश यादव के मौसा भाजपा में होंगे शामिल, कहा- अपनी मूल विचारधारा से भटक गई सपा

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और बिधूना सीट से पूर्व विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ एलएस भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अखिलेश यादव पर भी कई बड़े आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव को प्रताड़ित किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  प्रमोद गुप्ता ने यह भी कह दिया कि मुलायम सिंह यादव को विक्रमादित्य मार्ग वाले आवास पर बंधक बनाकर रखा गया है और किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि नेताजी के जन्मदिन वाले दिन भी उन्हें कुछ बोलने नहीं दिया गया और माइक छीन लिया गया।प्रमोद गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आज पार्टी में गैर समाजवादियों को महत्व दी जा रही है और पुराने लोगों को घोर उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी में उन लोगों को शामिल किया जा रहा है जो नेता जी को गालियां देते थे। गुप्ता ने कहा कि जब नेता जी का ही समाजवादी पार्टी में अपमान हो रहा हो तो उसमें रहने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए अब वह भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अपनी मूल विचारधारा से भटक गई सपा। आपको बता दें कि बिधूना क्षेत्र में प्रमोद गुप्ता की पहचान कट्टर सपाई और मुलायम सिंह यादव के अत्यंत करीबी नेताओं में होती है।वर्ष 2007 में समाजवादी पार्टी से टिकट ना मिलने पर इन्होंने बिधूना नगर पंचायत सीट का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उस चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी साले सचिन पति गुप्ता थे। हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव में इन्हें बिधूना क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया और उन्होंने जीत हासिल की। आपको बता दें कि प्रमोद कुमार गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बहनोई हैं। ऐसे में वह मुलायम सिंह यादव के साढ़ू हुए और अखिलेश यादव के मौसा हुए। इन्होंने उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बड़े वैश्य नेता के रूप में अपनी पहचान बना ली है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)