होम यूपी के कोटेदारों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं सीएम योगी, 80 हजार लोगों को होगा फायदा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 9, 2022 09:41 PM

यूपी के कोटेदारों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं सीएम योगी, 80 हजार लोगों को होगा फायदा

यूपी के कोटेदारों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं सीएम योगी, 80 हजार लोगों को होगा फायदा

यूपी के कोटेदारों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं सीएम योगी, 80 हजार लोगों को होगा फायदा

यूपी के कोटेदारों को लेकर सीएम योगी बड़ा तोहफा देने की तैयारी में हैं। 14 जुलाई को सीएम योगी गोरखपुर से इसकी शुरू कर सकते हैं। इसमें 80 हजार कोटेदारों को फायदा मिलने की उम्मीद है। दरअसल दशकों पुराना कमीशन (लाभांश) 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने का ऐलान योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होने वाले कार्यक्रम में कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में वह कोटेदारों से सीधा संवाद भी करेंगे। कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने की कवायद साल 2021 से ही चल रही है। खाद्य एवं रसद विभाग देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोटेदारों को मिलने वाले कमीशन की जानकारी एकत्र करने में जुटा था। संभावना है कि कोटेदारों को मिलने वाले प्रति क्विंटल कमीशन में 20 रुपये तक का इजाफा होगा। गोरक्षनगरी समेत प्रदेश के कोटेदारों को अभी प्रति क्विंटल राशन बांटने पर 70 रुपए मिलते हैं।कोटेदार लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतने कम कमीशन में उनके खर्चे नहीं निकल पाते हैं। पल्लेदारी, तौलाई व दुकान, गोदाम का किराया, एक सहायक का मानदेय निकालना मुश्किल हो जाता है।  फिलहाल गोरखपुर के 1880 कोटेदार समेत प्रदेश भर में इस समय गांव व शहरों को मिला कर करीब 80 हजार के करीब कोटेदार हैं। यदि 20 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई तो कमीशन बढ़ कर 90 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी घोषणा 14 जुलाई को कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में जिले के सभी कोटेदारों को आमंत्रित किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)