होम मैथमेटिक्स टीचिंग ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका नेशनल टॉपर

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jul 9, 2022 07:04 PM

मैथमेटिक्स टीचिंग ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका नेशनल टॉपर

मैथमेटिक्स टीचिंग ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका नेशनल टॉपर

मैथमेटिक्स टीचिंग ओलम्पियाड में  सी.एम.एस. शिक्षिका नेशनल टॉपर

लखनऊ, 9 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की शिक्षिका सुश्री सौम्या त्रिपाठी ने सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड के अन्तर्गत मिडिल स्कूल मैथमेटिक्स विषय में अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का प्रदर्शन की बदौलत नेशनल टॉपर का खिताब अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। सुश्री सौम्या ने  छात्रों के बौद्धिक प्रतिभा विकास एवं समग्र विकास से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी में पूरे सौ प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सुश्री सौम्या त्रिपाठी की शिक्षण प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु सुश्री सौम्या को नगद पुरस्कार के अलावा विदेश में ट्रेनिंग का अवसर व अन्य पुरस्कारों से नवाजा गया है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में 68 देशों के 7 लाख से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सुश्री सौम्या ने मैथमेटिक्स विषय में प्रथम रैंक अर्जित कर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड अपने आप में देश भर के शिक्षकों के लिए शिक्षण उत्कृष्टता का प्रमाण है, जिसे पूरे देश में सराहा जाता है।

                सेन्टर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड (टी.पी.ओ.) का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतर प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करना है। इस अनूठी प्रतियोगिता में विषयवार ज्ञान, अनुभव एवं उच्च शैक्षणिक मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस प्रकार, इस ओलम्पियाड द्वारा शिक्षकों की क्षमताओं को पहचानकर एवं उनकी प्रतिभाओं का विकास कर शिक्षणेतर कार्यो में उनके प्रदर्शन में गुणात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)