होम अमित शाह के बाद आज PM मोदी और जेपी नड्डा से मिलेंगे शिंदे-फडणवीस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 9, 2022 09:38 PM

अमित शाह के बाद आज PM मोदी और जेपी नड्डा से मिलेंगे शिंदे-फडणवीस

अमित शाह के बाद आज PM मोदी और जेपी नड्डा से मिलेंगे शिंदे-फडणवीस

अमित शाह के बाद आज PM मोदी और जेपी नड्डा से मिलेंगे शिंदे-फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से मिलने वाले हैं। कैबिनेट विस्तार से पहले दोनों का दिल्ली दौरा काफी अहम जा रहा है। कल रात उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। मिल रही जानकारी के मुताबिक, दोनों नेता आज ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी शिष्टाचार मुलाकात कर सकते हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार की रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। समझा जाता है कि उन्होंने भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के गुट के बीच पावर शेयरिंग के फार्मूले की व्यापक रूपरेखा पर चर्चा की। अमित शाह ने ट्विटर पर कहा, "मुझे विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप दोनों ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे और महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"
आपको बता दें कि 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट द्वारा एकनाथ शिंदे और 15 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिका पर महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। कहा जा रहा है कि इसके बाद ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)