होम कांग्रेस ने पांच नए सचिव नियुक्त किए, कर्नाटक के लिए PAC गठित
कांग्रेस ने पांच नए सचिव नियुक्त किए, कर्नाटक के लिए PAC गठित
कांग्रेस ने शनिवार को पांच नए राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की, जो पार्टी महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ संबद्ध होंगे। इसके साथ ही, कर्नाटक के लिए राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) का भी गठन किया गया है। सुरजेवाला इस पीएसी के संयोजक होंगे।
पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डी श्रीधर बाबू, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन,मयूर जयकुमार और अभिषेक दत्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया। ये सभी सचिव कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी सुरजेवाला के साथ संबद्ध होंगे। राज्य में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुना होना है।
उधर, कांग्रेस ने कुलदीप राय शर्मा और रमिंदर सिंह आवला को एआईसीसी के सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त किया है। कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए जिस पीएसी का गठन किया है उसमें सुरजेवाला के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।