होम मायावती को लगा तगड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे कांग्रेस में हुए शामिल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 26, 2022 09:38 PM

मायावती को लगा तगड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे कांग्रेस में हुए शामिल

मायावती को लगा तगड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे कांग्रेस में हुए शामिल

मायावती को लगा तगड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मायावती को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता नकुल दुबे बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने दुबे को पार्टी में शामिल कराया है। नकुल दुबे यूपी की सियासत में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं। पेशे से अधिवक्ता नकुल दुबे की उत्तर प्रदेश के प्रबुद्ध जनों के बीच गहरी पैठ है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक़ कुछ दिनों पहले नकुल दुबे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद आज नकुल दुबे ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया

बता दें कि किसी समय उन्हें बसपा के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं में शुमार किया जाता था. उन्होंने भाईचारा कमेटियों का संयोजन कर मायावती को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का दावा है कि नकुल दुबे के बाद बहुत जल्द यूपी की सियासत के कई अहम नाम कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)