होम सीएम योगी ने ईद की दी बधाई, बोले-कोरोना संक्रमण के चलते सावधानी बरतें

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 2, 2022 09:10 PM

सीएम योगी ने ईद की दी बधाई, बोले-कोरोना संक्रमण के चलते सावधानी बरतें

सीएम योगी ने ईद की दी बधाई, बोले-कोरोना संक्रमण के चलते सावधानी बरतें

सीएम योगी ने ईद की दी बधाई, बोले-कोरोना संक्रमण के चलते सावधानी बरतें

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी सावधानियां बरतते हुए ईद-उल-फ़ित्र मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फ़ित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। सीएम योगी ने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव और सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती तथा ईद उल फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं  की दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि भगवान परशुराम हमें बहादुरी और ईमानदारी का संदेश देते हैं।  ईद उल फितर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन समाज के भले के लिए सामूहिक सद्भाव, लगाव और सबको साथ लेकर चलने की भावना को बढ़ाएगा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईद की मुबारकबाद देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा है कि ईद परस्पर, सद्भाव, सौहार्द और मिलन का पर्व है। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने भगवान परशुराम जयन्ती, अक्षय तृतीया एवं ईद-उल-फितर के पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)