होम नीतीश कुमार के सुशासन का मुकाबला करेगा प्रशांत किशोर का जन सुराज, समझें क्या है तैयारी
नीतीश कुमार के सुशासन का मुकाबला करेगा प्रशांत किशोर का जन सुराज, समझें क्या है तैयारी
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस संग जाने पर बात न बनने के बाद 2 मई को एक ट्वीट कर नई दिशा में बढ़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने जनता को लोकतंत्र का मास्टर बताते हुए सीधे उस तक ही पहुंचने की बात करते हुए बिहार से जन सुराज की शुरुआत करने की हुंकार भरी है। उनके जन सुराज को नए राजनीतिक दल के गठन का संकेत भी माना जा रहा है। हालांकि उनके करीबियों का कहना है कि प्रशांत किशोर इतनी जल्दी राजनीतिक दल का गठन नहीं करेंगे बल्कि बिहार के ग्रामीण इलाकों का दौरा कर अपनी संभावनाओं के लिए उर्वर जमीन तलाशेंगे। यदि उन्हें अपने लिए संभावनाएं दिखती हैं और कुछ मुद्दे समझ आते हैं, तभी राजनीतिक दल का गठन किया जाएगा।
5 मई को कर सकते हैं दौरों का ऐलान, बिहार में घूमने की तैयारी
सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर की ओर से 5 मई को अपने दौरों का ऐलान किया जा सकता है। अपने दौरे में वह लोगों से मुलाकात करेंगे और उनके मुद्दों को समझेंगे। प्रशांत किशोर पिछले तीन दिनों से पटना में थे और माना जा रहा था कि वह नीतीश कुमार से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि यह मुलाकात नहीं हुई और 2 मई की सुबह उन्होंने ट्वीट करके अपने अगले कदम के बारे में इशारों में ही जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने कहा भी था कि वह अपने भविष्य के बारे में 2 मई को लोगों को बड़ा अपडेट देंगे। बता दें कि कांग्रेस से उनकी लंबी बातचीत चली थी और कयास लग रहे थे कि वह कांग्रेस में कोई अहम पद लेकर शामिल हो सकते हैं, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से इस बात से इनकार कर दिया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।