होम भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का एक्शन, अधिशासी अभियंता को किया बर्खास्त
भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का एक्शन, अधिशासी अभियंता को किया बर्खास्त
भ्रष्टाचार को लेकर सीएम योगी इन दिनों काफी सख्त दिखाई दे रहे हैं। दूसरी बार सीएम बनने बाद सीएम योगी ने सबसे पहली कार्रवाई भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों पर की है। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में संस्पेंड चल रहे अधिशासी अभियंता को बर्खास्त कर दिया। साथ ही 77 लाख रुपये से अधिक की गबन की राशि उक्त अधिकारी से वसूलने के भी आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विट कर बताया कि झांसी स्थित बेतवा नहर परियोजना में तैनात अधिशासी अभियंता को गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप जांच में सही पाए जाने पर बर्खास्त किया गया है। सरकार के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झांसी प्रखंड में तैनात अधिशासी अभियंता संजय कुमार को सेवा से हटाये जाने का आदेश पारित किया गया है।मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विट में बताया गया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार वित्तीय अनियमितता से जुड़ी राशि 77 लाख 41 हजार 130 रुपये उक्त अधिकारी से वसूल भी की जाएगी। गौरतलब है कि झांसी प्रखंड में बेतवा नहर, झांसी में तैनात कुमार को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। निलंबन के दौरान आरोपों की जांच किए जाने पर उन्हें उक्त राशि के व्यय में गंभीर अनियमितता बरते जाने का दोषी पाए जाने पर सेवा से हटाए जाने का आदेश जारी हुआ है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।