होम गुजरात चुनाव से पहले ही काम पर लगे पीके, पाटीदार नेता नरेश पटेल से मुलाकात पर कयास तेज

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Apr 23, 2022 09:48 PM

गुजरात चुनाव से पहले ही काम पर लगे पीके, पाटीदार नेता नरेश पटेल से मुलाकात पर कयास तेज

गुजरात चुनाव से पहले ही काम पर लगे पीके, पाटीदार नेता नरेश पटेल से मुलाकात पर कयास तेज

गुजरात चुनाव से पहले ही काम पर लगे पीके, पाटीदार नेता नरेश पटेल से मुलाकात पर कयास तेज

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके जल्द ही कांग्रेस पार्टी का हिस्सा होने वाले हैं। पार्टी से जुड़ने से पहले ही वो अपने काम पर लग गए हैं। कांग्रेस 2.0 का लक्ष्य लिए पीके ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी साल दिसंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। शनिवार को गुजरात के पाटीदार नेता नरेश पटेल ने इस बात की मुहर लगाई है कि उन्होंने दिल्ली में पीके से मुलाकात की है। उधर, पीसीसी चीफ हार्दिक पटेल का बीजेपी की तारीफ करना और अब नरेश पटेल का पीके से मुलाकात करना गुजरात की राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है।

 

कांग्रेस पार्टी में ऑफिशियली जुड़ने से पहले की पीके ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसकी बानगी तब पता लगी जब गुजरात के पाटीदार नेता नरेश पटेल ने कहा कि उन्होंने नई दिल्ली में प्रशांत किशोर से मुलाकात की है। गुजरात में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। कांग्रेस की नजर भाजपा को सत्ता करके 27 साल का सूखा तोड़ने की है। नरेश पटेल ने कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले वह किस पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

श्री खोदलधाम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख नरेश पटेल ने कहा है कि ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनमत सर्वेक्षण के आधार पर वह अंतिम फैसला करेंगे कि किस राजनीतिक दल में शामिल होना है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है, नरेश पटेल ने कहा, "यह निर्णय बहुत महत्वपूर्ण है और अभी तक मैंने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। सोमवार, 25 अप्रैल को एक बैठक करेंगे, जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)