होम सूदखोरो की संपत्ति कुर्क, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ ढोल नगाड़ा बजाने वाले भी पहुंचे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Apr 23, 2022 07:56 PM

सूदखोरो की संपत्ति कुर्क, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ ढोल नगाड़ा बजाने वाले भी पहुंचे

सूदखोर से प्रताड़ित होकर दवा व्यापारी के परिवार समेत आत्महत्या के मामले में दो सूदखोरो की संपत्ति कुर्क की गई

सूदखोरो की संपत्ति कुर्क, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ ढोल नगाड़ा बजाने वाले भी पहुंचे

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) एक साल पहले सूदखोर से प्रताड़ित होकर दवा व्यापारी के परिवार समेत आत्महत्या के मामले में दो सूदखोरो की संपत्ति कुर्क की गई है। कुर्की की कार्रवाई करने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और साथ ही ढोल बजाने वाले भी पहुंचे थे। प्लाट पर बोर्ड पर लगाया उसके बाद पुलिस ने माइक पर ऐलान कर बताया कि किस तरह गलत क्रियाकलापो के साथ संपत्ति को बनाया गया है। जिसको प्रशासन कुर्क कर रहा है। वहीं ढोल बजने के बाद आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये। 

 

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा के रहने वाले दवा व्यापारी अखिलेश गुप्ता ने कांट थाना क्षेत्र के मरहैया गांव निवासी सूदखोर अविनाश वाजपेयी और कच्चा कटरा के रहने वाले सूदखोर सुशील गुप्ता से प्रताड़ित होकर पत्नी और दो बच्चो के साथ घर के अंदर फासी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घर के अंदर मिले सुसाइड नोट में दवा व्यापारी ने सूदखोर को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीन आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

 

उसके बाद पुलिस ने डीएम उमेश प्रताप सिंह से सूदखोरो की संपत्ति पर कार्रवाइ करने के लिए पत्र लिखा था। डीएम ने सूदखोर अविनाश वाजपेयी और उसके साथी सुशील गुप्ता की संपत्ति की जांच की तो उनकी कोई कमाई का जरिया नहीं मिला और उनके पास लाखो रुपये की संपत्ति मिली। जिस पर डीएम ने दोनो सूदखोरो की 60 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिये।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)