होम शाहजहाँपुर पुलिस की कार्यवाही से घबराये अपराधी,किया थाने पर आकर आत्मसमर्पण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Apr 23, 2022 08:20 PM

शाहजहाँपुर पुलिस की कार्यवाही से घबराये अपराधी,किया थाने पर आकर आत्मसमर्पण

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा अपराध के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है

शाहजहाँपुर पुलिस की कार्यवाही से घबराये अपराधी,किया थाने पर आकर आत्मसमर्पण

शाहजहांपुर। (Nandlal Singh) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा अपराध के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।अपराधी शाहजहाँपुर पुलिस की कार्यवाही से डरकर थाना खुटार क्षेत्र के शराब माफिया गिरोह के 05 गैंगस्टर बदमाशों रोशन सिंह ,चमन सिंह देशराज ,कश्मीर सिंह और गुरमीत ने आज थाना खुटार पर आकर आत्मसमर्पण किया तथा कहा कि हम अपराध से तौबा करते है तथा भविष्य मे कोई भी अपराध नही करेंगे। उन्होने अपराध न करने की शपथ खाई।

अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जिसका लीडर रोशन सिंह है । गिरोह द्वारा अवैध शराब बनाकर तस्करी करने के कई अपराधिक मामले दर्ज है। अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जा चुकी है । अभियुक्तो के विरूद्ध थाना खुटार पर एक दर्जन से ज्यादा अभियोग पंजीकृत है।आत्मसमर्पण करने के दौरान शराब तस्करों ने कहा कि हम सभी योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं इसलिए आज सभी शपथ लेते हैं कि भविष्य में अभी भी अवैध शराब का कारोबार नहीं करेंगे। इसके बाद थाना अध्यक्ष ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)