होम मनरेगा योजना को लेकर योगी सरकार का बड़ा प्लान, यूपी में 150 हाईटेक नर्सरी बनाने की तैयारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 20, 2022 09:18 PM

मनरेगा योजना को लेकर योगी सरकार का बड़ा प्लान, यूपी में 150 हाईटेक नर्सरी बनाने की तैयारी

मनरेगा योजना को लेकर योगी सरकार का बड़ा प्लान, यूपी में 150 हाईटेक नर्सरी बनाने की तैयारी

मनरेगा योजना को लेकर योगी सरकार का बड़ा प्लान, यूपी में 150 हाईटेक नर्सरी बनाने की तैयारी

यूपी सरकार ने मनरेगा योजना से 150 हाईटेक नर्सरी बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिये ग्राम्य विकास विभाग को 100 दिनों में नर्सरी (पौधशालाएं) स्थापित करने का प्रस्ताव बना लेने के लिए कहा है। अधिकृत सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सरकार की योजना इन पौधशालाओं में 22 करोड़ 50 लाख से अधिक पौधों को रोपित करने की है। प्रत्येक नर्सरी में 15 लाख पौधे रोपे जाएंगे। नर्सरी में रोपित फल, फूल और सब्जी के अच्छी गुणवत्ता के पौधे किसानों की आय के बड़े श्रोत बनेंगे।
उन्होने बताया कि अपने दूसरे कार्यकाल में योगी सरकार नर्सरी (पौधशाला) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम कर रही है। योजना से पौधशालाओं से जुड़े किसानों के दिन बहुरेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। प्रत्येक जिले में दो पौधशालाएं बनाई जाएंगी। इनमें किसानों को फूल और फल के साथ सर्पगंधा, अश्रवगंधा, ब्राह्मी, कालमेघ, कौंच, सतावरी, तुलसी, एलोवेरा जैसे औषधीय पौधों को रोपने के लिए जागरूक किया जाएगा।किसानों को कम लागत से अधिक फायदा दिलाने के लिए पौधरोपण की नई तकनीक से जोड़ा जाएगा। सूत्रों का दावा है कि योजना से पौधों की नर्सरी स्थापित कर लोगों को खुद का रोजगार स्थापित करने के बड़े अवसर मिलेंगे। पौधरोपण के लिए किसानों के प्रशिक्षा कार्यक्रम चलेंगे। सरकार की मंशा किसानों की आय बढ़ाने के साथ उनको अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की है। राज्य में हरियाली बढ़े, पर्यावरण को फायदा हो, पेड़-पौधों के प्रति लोगों में लगाव बढ़े इसके लिए सरकार ने बड़े प्रयास शुरू किए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)