होम अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी पूरी सुरक्षा : मनोज सिन्हा
अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी पूरी सुरक्षा : मनोज सिन्हा
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को पूरी सुरक्षा और बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं से बातचीत के दौरान यह आश्वासन दिया। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ दोपहर में वाराणसी से प्रयागराज पहुंचे।
सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात में उन्होंने यह बात कही। बताया कि इस साल लगभग सात लाख श्रद्धालुओं के अमरनाथ यात्रा पर आने का अनुमान है। इसी अनुरूप तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
उप राज्यपाल से हुई मुलाकात के बाद भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि उप राज्यपाल ने कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि कश्मीर में अमन-चैन वापस लौटने के साथ पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सर्किट हाउस में 15 मिनट रुकने के बाद वह आकाशवाणी भवन के पास आयोजित निजी समारोह में शामिल हुए। यहां से वह वाराणसी लौट गए। सर्किट हाउस में इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, शशि वार्ष्णेय, विवेक अग्रवाल, संत प्रसाद पांडेय, अभिषेक शुक्ला, विजय बहादुर सिंह ने अंग वस्त्रम पहनाकर उनका स्वागत किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।