होम मां बनने की जिद्द करने पर पति ने पत्नी को सिलबट्टे से कुचल कर उतारा मौत के घाट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Apr 20, 2022 08:29 PM

मां बनने की जिद्द करने पर पति ने पत्नी को सिलबट्टे से कुचल कर उतारा मौत के घाट

पिंकी त्रिपाठी नाम की महिला अपनी कोख से बच्चा पैदा कर मां बनने का सुख पाना चाहती थी। लेकिन पति हरिकांत त्रिपाठी इसके लिए राजी नहीं था

मां बनने की जिद्द करने पर पति ने पत्नी को सिलबट्टे से कुचल कर उतारा मौत के घाट

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के चौहानापुर गांव में पति ने अपनी पत्नी की सिलबट्टे से कुचल कर हत्या कर दी।और पूरी घटना को चोरी की घटना बनाने की कोशिश की।लेकिन पुलिस ने गहनता से जांच कर इस हत्या कांड का खुलासा कर दिया है।

 

पिंकी त्रिपाठी नाम की महिला अपनी कोख से बच्चा पैदा कर मां बनने का सुख पाना चाहती थी। लेकिन पति हरिकांत त्रिपाठी इसके लिए राजी नहीं था क्योंकि उसकी पहली पत्नी से दो बेटे है पहली पत्नी की मौत के बाद श्रीकांत त्रिपाठी ने पिंकी से 2003 में कोर्ट में शादी की थी।पिंकी तीन बार उसकी गर्भवती हुई लेकिन पति दूसरी पत्नी पिकी से संतान नहीं चाहता था।इसीलिए पत्नी का जबरदस्ती गर्भपात करा दिया करता था। इसी बात को लेकर घर में पति पत्नी में आए दिन बिबाद होता रहता था।गुस्से में आकर हरिकांत ने सिलबट्टे से पिंकी के सिर और चेहरे कुचल दिया जिससे पिंकी की मौत हो गई। इसके बाद हरिकांत ने बचने के लिए लूटपाट की झूठी कहानी रची डाली। जिसका पुलिस ने खुलासा आरोपी पति को हिरासत में लेकर किया और जेल भेज दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)