होम यूपी में खत्म होगा डॉक्टर और नर्सों का टोटा, पांच साल में एक लाख नौकरी देने की तैयारी

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 20, 2022 09:11 PM

यूपी में खत्म होगा डॉक्टर और नर्सों का टोटा, पांच साल में एक लाख नौकरी देने की तैयारी

यूपी में खत्म होगा डॉक्टर और नर्सों का टोटा, पांच साल में एक लाख नौकरी देने की तैयारी

यूपी में खत्म होगा डॉक्टर और नर्सों का टोटा, पांच साल में एक लाख नौकरी देने की तैयारी

यूपी के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों और नर्सों की कमी खत्म होगी। इसे लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। आगामी पांच सालों में प्रदेश में एमबीबीएस की 7000 और पीजी की 3000 सीटें बढ़ाई जाएंगी।  चिकित्सा शिक्षा विभाग छह महीने में एमबीबीएस, पीजी, नर्सिंग और पैरामेडिकल की 9800 सीटें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रिपरिषद के सामने हाल में हुए स्वास्थ्य सेक्टर के प्रस्तुतिकरण में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों और नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर करने पर फोकस रहा। विभाग द्वारा इसे लेकर 100 दिन से लेकर पांच साल तक की चरणबद्ध कार्ययोजना पेश की थी। इसमें 100 दिन में ही सीटों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शुरुआती सौ दिनों में एमबीबीएस की 600 और छह माह में 1400 सीटें बढ़ेंगी।पीजी की 100 दिन में 725 और छह माह में 1000 सीटें बढ़ाई जाएंगी।  नर्सिंग की सौ दिन में 2400 और छह महीने में 6400 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसी तरह पैरामेडिकल सीटों में 100 दिन में 600 और छह माह में 1000 का इजाफा होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)