होम मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार पर कोर्ट का शिकंजा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 20, 2022 09:01 PM

मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार पर कोर्ट का शिकंजा

मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार पर कोर्ट का शिकंजा

मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार पर कोर्ट का शिकंजा

रोजाबाद जिले की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के समधी के भाई समेत 12 लोगों के खिलाफ बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी किया। धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने स्थगन आदेश की अवधि समाप्त होने के बावजूद अदालत में हाजिर नहीं होने के कारण गैर जमानती वारंट जारी किया है। वादी के अधिवक्ता प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि 2018 में लाइनपार क्षेत्र के निवासी वीरेंद्र कुमार ने रिश्ते में मुलायम सिंह यादव के समधी एवं सपा छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हरिओम यादव के भाई रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू समेत 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जांच में तीन लोगों के नाम मुकदमे से निकाल दिये गये थे जबकि बाकी 12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अंबरीश कुमार त्रिपाठी की अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। बाद में इस मामले में रामप्रकाश यादव एवं अन्य लोगों द्वारा उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया गया था।
यादव ने बताया कि स्थगन आदेश की अवधि खत्म होने के बाद अदालत द्वारा सभी को नोटिस जारी कर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया लेकिन आरोपियों द्वारा न तो नोटिस का कोई जवाब दिया और ना ही अदालत से संपर्क किया। इसी वजह से अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने आज रामप्रकाश यादव समेत 12 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि वह सभी को पकड़कर 25 अप्रैल तक अदालत में हाजिर करे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)